जहानाबाद: पाली मठिया: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
जहानाबाद के पाली मठिया निवासी एक महिला ने पति-पत्नी के विवाद में गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना सोमवार रात्रि करीब 10 बजे तक बना रहा।