मुज़फ्फरनगर: चरथावल में चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद, पुलिस कार्रवाई में जुटी
चरथावल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरनाकी नहर की पुलिया पर पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक वापस लौटने लगे, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान हरिद्वार निवासी वंश और विवेक कुमार के रूप में हुई। बिना नंबर की बाइक भी सीज की गई है।