दरभंगा: दरभंगा में एनडीए के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, संजय सरावगी और संजय झा की मौजूदगी में हुई आशीर्वाद सभा
दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय के साथ जदयू के प्रत्याशी ने भी नामांकन किया। इस मौके पर आयोजित आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए के नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या