मंडी: इंदिरा मार्केट की छत पर चल रहा सरस मेला संपन्न,मेले के अंतिम दिन लोगों ने खूब की खरीदारी
Mandi, Mandi | Mar 18, 2024 इंदिरा मार्केट की छत्त पर चल रहा सरस मेला सोमवार को संपन्न हो गया हैं।मेले के अंतिम दिन हिमाचल और बाहरी राज्यों के लगे स्टॉलों में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों की ओर से लाए गए हैंडमेड सामान, टोपी, जैकेट कपड़ों के अलावा मोटी अनाज, अचार, मुरब्बे और अन्य देशी सामान की लोगों ने खूब खरीदारी की।