नौतनवा: सोनौली स्थित राही पर्यटक आवास गृह निरंजना होटल पीपीपी मॉडल के तहत 62 वर्ष के लिए हुआ हस्तांतरण
सोनौली स्थित राही पर्यटक आवास गृह निरंजना होटल को पर्यटन अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लुंबिनी विजिट प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर देने के बाद शुक्रवार दोपहर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने निदेशक जगदीश गुप्त को कब्जा हस्तांतरण पत्र सौंपा है। होटल के जीणोद्धार के बाद देश-विदेश से सोनौली बॉर्डर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।