नौतनवा: कोहरगड्डी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सशक्त बनाने में जुटी महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, छात्रा का मनाया जन्मदिन
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के कोहरगड्डी में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सशक्त बनाने में महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिलाएं जुटी हुई है जिसके मद्देनजर शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रही 4 वर्षीय छात्रा का केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।