नौतनवा: नौतनवां के बनैलिया मंदिर परिसर में परशुराम प्राण प्रतिष्ठा पर जागरण और भंडारे का हुआ आयोजन, विधायक रहे मौजूद
नौतनवां स्थित बनैलिया मंदिर परिसर में श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रों के बीच की गई। अयोध्या से पधारे धार्मिक आचार्यो ने मूर्ति स्थापना का अनुष्ठान पूर्ण कराया। क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पहुंच कर परशुराम मंदिर सेवा समिति के लोगों को और मंदिर में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।