नौतनवा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवीन मंडी स्थल में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 1143 करोड़ का ऋण की वितरित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महराजगंज दौरे के अंतिम दिन जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी स्थल में आयोजित भव्य क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान जनपद के लगभग 40 हजार लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 1143 करोड़ का ऋण वितरित किया। इस दौरान स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।