बागपत: लापता भाई की बरामदगी के लिए पुराना कस्बा बागपत के पीड़ित भाई ने एसपी से लगाई गुहार
बुधवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पुराना कस्बा बागपत निवासी अंकुर चौहान के मुताबिक उसका भाई अशुल चौहान गत 27 मई की सुबह दिल्ली रुपये लेने के लिए बोलकर घर से गया था। देर रात तक भी भाई वापस नहीं लौटा। 28 म ई की सुबह दस बजे उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उन्होंने कोतवाली बागपत पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।