बागपत: बागपत के व्यापारियों ने लखनऊ स्थित आवास पर उप मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर जनपद की समस्याओं से कराया अवगत
जिला रेडक्रास समिति के सचिव लायन अभिमन्यु गुप्ता ने बुधवार को करीब दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले के व्यापारियों ने मंगलवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अग्रवाल बंदी तर्ज में 100 बैडों का अस्पताल बनवाने का प्रस्ताव रखा।