बागपत: कस्बा टटीरी के व्यापारी राजुल कुमार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
कस्बा टटीरी के व्यापारी राजुल कुमार ने बुधवार को करीब दो बजे जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। साथ ही अग्रवाल मंडी टटीरी में सर्विस रोड, गौरीपुर मोड से मीतली तक बाइपास बनवाने, बालैनी टोल प्लाजा से मुक्ति दिलाने, मेरठ-बागपत-सोनीपत हाइवे पर लाइट, फुटपाथ और जर्जर डिवाइडर की मरम्मत कराए जाने की मा़ग है।