बागपत: जानलेवा हमला और मोबाइल छीने के मामले में कोतवाली पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, पीड़ित ने SP से की शिकायत
बुधवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा टटीरी निवासी शहीदूदीन के मुताबिक उनका एक मकान बली गांव में भी है। वह परिवार के साथ मकान पर मरम्मत कार्य कर रहा था। आरोप है कि गत 31 मई की शाम एक परिवार के आठ सदस्यों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए परिवार पर एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था।