विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ क्षेत्र में हाथियों के द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा देने की मांग, पीडितों ने वन विभाग से की अपील
विष्णुगढ़ क्षेत्र में हाथियों के द्वारा की गई नुकसान को लेकर पीडितों ने वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल मुआवजा देने की मांग किया है। पीडित जोबर निवासी तुलसी सिंह ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि हाथी ने उसक दुकान में अनाज की बोरी, दो प्रिंटर मशीन, तीन दरवाजे का सेटर, धनेश्वर नायक का घर ध्वस्त किया है। जिप सदस्य, मुखिया, पंसस और पीडितों ने मुआवजे की मांग की है।