विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई आयोजित, बीडीओ रहे मौजूद
विष्णुगढ़ थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विष्णुगढ़ सीओ नित्यानंद दास एवं संचालन विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सागेंन मुर्मू ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से बीडीओ अखिलेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शांति समिति की बैठक में क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।