विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के कोनार डैम में मछुआरों के जाल में फंसा विशाल अजगर सांप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
विष्णुगढ प्रखंड के कोनार डैम में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जाल डाला तो कुछ ही देर में जाल में बड़ी मछली फंसने के अंदेशे पे मछुआरों ने जाल खींचा तब देखा कि मछली के जगह एक विशाल अजगर सांप जाल में फंसा हुआ है। मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना नागी मुखिया कुंवर हांसदा और सीएसआर कोनार प्रभारी सुनिल कुमार को दिया।