विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ +2 हाई स्कूल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, चेडरा की टीम ने चानो को 1-0 से हराया
विष्णुगढ़ के +2 हाई स्कूल में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। आयोजन का नेतृत्व कर रहे किशोर कुमार मंडल, सुखदेव रजवार ने शनिवार दोपहर दो बजे बताया कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में चेडरा की टीम ने एक गोल कर टूर्नामेंट की विजेता टीम बनी।