विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के पेठियाटांड़ राम मंदिर में चोरों ने चुराए कीमती सामान, जांच में जुटी विष्णुगढ़ पुलिस
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ाहरियारा के पेठियाटांड़ स्थित राम मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। मंदिर के पुजारी विक्रम कुमार पांडेय ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि इसकी सूचना उसने विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को दे दिया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और छानबीन किया व जांच पडताल में जुट गए।