विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सारूकुदर में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन
विष्णुगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सारूकुदर के प्रांगण में झारखंड सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिसूचना के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी, विष्णुगढ़ हजारीबाग के आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन का कार्य सोमवार को किया गया। अध्यक्ष के रूप में सुखदेव महतो, उपाध्यक्ष कनीजा खातून का चयन किया गया।