देहरादून: दून पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो व्यक्तियों को सिखाया कानून का पाठ
शुक्रवार को थाना रायपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और गाड़ी को भी सीज किया है आपको बता दें की देहरादून के शहर धारा रोड में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर एक व्यक्ति को गाड़ी की छत पर बिठाकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसका संज्ञान देहरादून के एसएसपी द्वारा लिया गया