कापसहेड़ा: बिजवासन गांव से साउथ वेस्ट स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार ,9.91 KG गांजा बरामद
साउथ वेस्ट ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को बिजवासन गांव के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के नाम समीर और कामरान है। ये दोनों दरियागंज के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से फाइन क्वालिटी का 9 किलो 91 ग्राम गांजा बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।