छावला थाना के पुलिस टीम ने 1 भगोड़े बदमाश को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भगोड़े की पहचान रमन शर्मा उर्फ रमन भारद्वाज के रूप में हुई है। यह नजफगढ़ का रहने वाला है। रमन ने बिजनेस के लिए लोन लिया था। लेकिन बिजनेस में नाकामयाबी मिलने पर रमन पैसे वापस नहीं दे पाया, और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना पता बदल रहा था।