कापसहेड़ा: गोयला डेयरी से छावला थाना पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार, लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद
छावला थाना पुलिस ने गोयला डेयरी से एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम शहजाद है जो गोयला डेयरी का ही रहने वाला है। पुलिस के इसके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। इसके ऊपर पहले सही लूटपाट के दो मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।