कापसहेड़ा: गोयला डेयरी से छावला थाना पुलिस के हत्थे चढ़े दुकान में चोरी करने वाले 2 बदमाश, 6 मोबाइल व कैश बरामद
छावला थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को गोयला डेयरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम गोपाल उर्फ़ टिंगू और संदीप है। ये दोनों गोयला डेयरी की झुग्गी बस्ती के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 6 मोबाइल और 13 हज़ार 456 रूपए नकद बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया