कापसहेड़ा: बिजवासन गांव से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार ,40 कार्टन अवैध शराब बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 2 शराब तस्करों को बिजवासन गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के नाम राजेंदर सैनी और सुनील गुज्जर है ये दोनों राजस्थान के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 40 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।