इस्लामनगर अलीगंज: लछुआड़ में बालू लदे ट्रैक्टर का वीडियो वायरल करने पर धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
लछुआड़ थाना क्षेत्र के लछुआड़ निवासी तुलसी कुमार ने शुक्रवार को 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव के बबलू चौधरी ने उन्हें धमकी दी। बबलू ने कथित तौर पर कहा कि वह थाना का ड्राइवर है और बालू लदे ट्रैक्टर का वीडियो वायरल करने पर उन्हें नहीं छोड़ेगा।