Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
No video available

देश के अमीर देश के धन को स्विस बैंक में जमा कर कला धन बना रहे है, अपने फायदे के लिए, और देश के बैंक डूब रहे है

19.7k views | Faridabad, Faridabad | Jun 24, 2021

MORE NEWS

बल्लभगढ़ वार्ड-1 में 1.44 करोड़ रुपये की लागत से नए आधुनिक पार्क का शिलान्यास, विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने किया पौधारोपण*

👉वार्ड 1 में नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है आधुनिक पार्क*
*नगर निगम द्वारा वार्ड एक में बनाए जा चुके अटल पार्क की हो रही है प्रशंसा स्थानीय निवासियों ने विधायक और निगम का जताया आभार*

बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 में स्थानीय निवासियों को विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने एक और आधुनिक पार्क की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह पार्क गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के लोगों के लिए बनाया जाएगा। अटल पार्क के बाद यह क्षेत्र का दूसरा बड़ा पार्क होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी पॉइंट, हरित क्षेत्र, बच्चों के लिए सुविधाएं सहित अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण भी किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड-1, जो बल्लभगढ़ विधानसभा का हिस्सा है, वहां अब तक दो सामुदायिक भवन, दो सुंदर पार्क और वार्ड कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए जल्द ही अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी उद्देश्य से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंन कहा कि सरकार तो पहले भी बना करती थी लेकिन जनप्रतिनिधियों के मन में कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं थी,लेकिन आज पार्षद और विधायक मिलकर अपने अपने विधानसभाओं में जमकर कार्य करा रहे हैं।

इस अवसर पर वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर, कार्यकारी अभियंता सतपाल,जेई अजय शास्त्री, जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, क्यूम खान, रहीश, जाकिर तथा गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बल्लभगढ़ वार्ड-1 में 1.44 करोड़ रुपये की लागत से नए आधुनिक पार्क का शिलान्यास, विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने किया पौधारोपण* 👉वार्ड 1 में नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है आधुनिक पार्क* *नगर निगम द्वारा वार्ड एक में बनाए जा चुके अटल पार्क की हो रही है प्रशंसा स्थानीय निवासियों ने विधायक और निगम का जताया आभार* बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 में स्थानीय निवासियों को विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने एक और आधुनिक पार्क की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पार्क गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के लोगों के लिए बनाया जाएगा। अटल पार्क के बाद यह क्षेत्र का दूसरा बड़ा पार्क होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी पॉइंट, हरित क्षेत्र, बच्चों के लिए सुविधाएं सहित अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण भी किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड-1, जो बल्लभगढ़ विधानसभा का हिस्सा है, वहां अब तक दो सामुदायिक भवन, दो सुंदर पार्क और वार्ड कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए जल्द ही अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी उद्देश्य से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंन कहा कि सरकार तो पहले भी बना करती थी लेकिन जनप्रतिनिधियों के मन में कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं थी,लेकिन आज पार्षद और विधायक मिलकर अपने अपने विधानसभाओं में जमकर कार्य करा रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर, कार्यकारी अभियंता सतपाल,जेई अजय शास्त्री, जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, क्यूम खान, रहीश, जाकिर तथा गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Faridabad, Faridabad | Jul 19, 2026

सेवा और संस्कार की भावना से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल!

A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के 64वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल कहा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के तत्वावधान में आयोजित 64वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिषद द्वारा पिछले 64 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संस्था नहीं बल्कि सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक सशक्त सामाजिक अभियान है। परिषद ने अपने स्थापना काल से ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। परिषद का मूल मंत्र “स्वस्थ, समर्थ, सुसंस्कृत भारत” आज भी लाखों लोगों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सर्वोच्च स्थान देती आई है। हमारे शास्त्रों में “नर सेवा ही नारायण सेवा” तथा “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश केवल विचार नहीं बल्कि जीवन का आदर्श है। जब किसी जरूरतमंद को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार या सहायता का लाभ मिलता है तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है और राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। भारत विकास परिषद इसी सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन और प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं जनभागीदारी को मजबूत कर समाज में सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ कर रही हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल सहायता प्रदान करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, चिकित्सा शिविर, प्रतिभा सम्मान, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य समाज को नई दिशा देने का माध्यम बनते हैं। भारत विकास परिषद इन सभी क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
उन्होंने परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और संस्कार की इस गौरवशाली परंपरा को और अधिक व्यापक बनाएं, ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का सहभागी बन सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिषद आने वाले समय में भी अपनी सेवा यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Vipul Goel Nayab Saini A2Z News Bharat

सेवा और संस्कार की भावना से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल! A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के 64वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल कहा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र 2 के तत्वावधान में आयोजित 64वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिषद द्वारा पिछले 64 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संस्था नहीं बल्कि सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक सशक्त सामाजिक अभियान है। परिषद ने अपने स्थापना काल से ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। परिषद का मूल मंत्र “स्वस्थ, समर्थ, सुसंस्कृत भारत” आज भी लाखों लोगों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सर्वोच्च स्थान देती आई है। हमारे शास्त्रों में “नर सेवा ही नारायण सेवा” तथा “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश केवल विचार नहीं बल्कि जीवन का आदर्श है। जब किसी जरूरतमंद को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार या सहायता का लाभ मिलता है तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है और राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। भारत विकास परिषद इसी सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन और प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं जनभागीदारी को मजबूत कर समाज में सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ कर रही हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल सहायता प्रदान करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, चिकित्सा शिविर, प्रतिभा सम्मान, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य समाज को नई दिशा देने का माध्यम बनते हैं। भारत विकास परिषद इन सभी क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और संस्कार की इस गौरवशाली परंपरा को और अधिक व्यापक बनाएं, ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का सहभागी बन सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिषद आने वाले समय में भी अपनी सेवा यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। Vipul Goel Nayab Saini A2Z News Bharat

Faridabad, Faridabad | Jul 19, 2026

देश के अमीर देश के धन को स्विस बैंक में जमा कर कला धन बना रहे है, अपने फायदे के लिए, और देश के बैंक डूब रहे है - Faridabad News