बिहार: सोहसराय थाना क्षेत्र के मनशूर नगर से 15 वर्षीय किशोरी लापता, थाने में शिकायत दर्ज
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2026 सोहसराय थानां क्षेत्र के मनशूर नगर से शुक्रवार की दोपहर 12 बजे घर निकली एक किशोरी लापता हो गई जो अभी तक लौट कर नही आई है। किशोरी छोटी पहाड़ी निवासी जितेंद्र मालाकार की 15 वर्षय पुत्री कुमारी है। परिवार के लोगों ने शनिवार की दोपहर 1 बजे बताया कि लड़की तोतला कर बोलती है और दिमागी हालात भी ठीक नही है। इस मामले में सोहसराय थानां में आवेदन दिया गया है।