टीकमगढ़: जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप, प्रबंधन का आरोप- कर्मचारी रख रहे मनमानी मांगें, 24 घंटे में सुधरेगी व्यवस्था
टीकमगढ़ जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पांच दिन पहले सफाई का ठेका बदला गया है। प्रबंधन का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नए ठेकेदार पर दबाव बनाने के लिए मनमानी मांगें रख रहे हैं।