राजपुर: धनसोई पुलिस का बड़ा एक्शन: 240 पेटी अवैध शराब से लदा ट्रक जब्त, चालक फरार
Rajpur, Buxar | Jul 10, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 पेटी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार धनसोई थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बक्सर से इटाढ़ी होते हुए एक ट्रक अवैध शराब लेकर रोहतास जिले की ओर जा रहा है।