#बालाघाट
संभागीय कमिश्नर ने कलेक्टर्स के साथ की योजनाओं की समीक्षा
जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने 12 अगस्त को संभाग के सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बालाघाट से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रथम शिविर की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, 108 एम्बुलेंस सेवा, गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच पंजीयन, आयुष्मान वय वंदना योजना तथा 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई।
कमिश्नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी-ग्रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन वर्ष 2026-27 की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कमिश्नर श्री सिंह ने श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और सभी कलेक्टर्स को श्रम विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिलेवार प्रगति की निरंतर समीक्षा कर लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
#cmmadhypradesh #JansamparkMP #gaddeptmp #minprdd
135 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026