ईसागढ़: बहेरिया में निर्माणाधीन सेफ्टिक टैंक में डूबने से चार साल के बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के बहेरिया में एक निर्माणाधीन सेफ्टिक टैंक में चार साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान बहेरिया निवासी रोशन पुत्र धनवीर लोधी के रूप में हुई है, उक्त प्रकरण में ईसागढ़ पुलिस ने बुधवार को रात लगभग आठ बजे मर्ग कायम कर लिया है।