हाथरस: रिटायर्ड फौजी और पहली पत्नी की हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने किया खुलासा
जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद के मोहल्ला इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी व पहली पत्नी का घर के अंदर खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण को लेकर एसओजी, सर्विलांस व एंटी थेप्ट टीम सहित 7 टीमों का गठन किया था।