जमुई: खड़सारी गांव स्थित पुंज में लगी आग को बुझाने में झुलसा युवक, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र के खड़सारी गांव स्थित पुंज में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान आग की चपेट में आकर झगरू मांझी के पुत्र अशोक कुमार बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे अशोक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अशोक कुमार का इलाज किया जा रहा है।