हिण्डौन: लीलोटी गांव में 40 लाख के आभूषण व नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हिण्डौन सदर थाना क्षेत्र के लीलोटी गांव में चोरों ने 40 लाख रुपये के सोने-चांदी और नकदी सहित कीमती कागजात चोरी किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीण भी बेचैन हैं।