सिरोही: पिंडवाड़ा: वीरवाड़ा के पास बेहोश मिले बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, स्ट्रेचर के लिए करना पड़ा इंतजार
Sirohi, Sirohi | Jun 22, 2026 ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर वीरवाड़ा गांव के पास पेड़ों के बीच एक विमंदित बुजुर्ग बेहोश मिला। 108 एंबुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा व मेल नर्स रोहित पाटीदार ने उसे वीरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।