बैतूल नगर: हनुमान जयंती पर बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, एक की हालत नाज़ुक
बैतूल में हनुमान जयंती की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमानी गेट के पास मन मंदिर मैरिज गार्डन के सामने रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन की बाउंड्री से जा टकराया। वाहन के परखच्चे उड़