होली त्योहार अब 8 दिन शेष रह गये हैं। सरकारी राशन दुकानों में गरीब उपभोक्ताओं के लिए अब तक शक्कर नहीं पहुंची है। शक्कर के अभाव में गरीबों के होली पकवान में मिठास फीका रह सकता है। बता दें कि बीपीएल, अंत्योदय, निराश्रित, दिव्यांग कार्डधारियों की संख्या धमतरी जिले में 1 लाख 95 हजार 604 है। छत्तीसगढ़ सरकार हर माह गरीब तबके के लोगों को 35 किलो चावल मिलता है।