रामानुजगंज मंगलवार को प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब रामचंद्रपुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई। हॉस्टल निर्माण के लिए आरक्षित करीब 2 एकड़ भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा कर 9 मकान बना लिए गए थे शासन के निर्देश पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए