लोहरदगा: JPSE प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीसी संदीप कुमार मीणा ने की बैठक, परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने का निर्देश
झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC रांची द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में नव पदस्थापित डीसी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।