विदिशा नगर: शिव महापुराण कथा की पूर्व शहर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा के बाद फैली गंदगी को शहर के युवाओं ने किया साफ
कल 30 जून से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आज शहर के मुख्य मार्गो से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत के दौरान फैली गंदगी को शहर के युवाओं ने साफ किया। शहर की मुख्य सड़कों पर पानी के पाउच, फूल माला आदि सामग्री बिखर गई थी जिसे युवाओं ने साफ करना अपनी जिम्मेदारी समझी।