न लाइसेंस, न गुणवत्ता जांच, पानी प्लांटों पर खाद्य विभाग की छापेमारी
• सरैयाहाट और हंसडीहा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को कई पानी प्लांटों का औचक निरीक्षण किया।
• जांच में 5 प्लांट खुले मिले, लेकिन किसी संचालक ने फूड लाइसेंस या पानी की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की।
• साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। सरैयाहाट के 3 और हंसडीहा के 1 प्लांट संचालक को नोटिस जारी कर 3 दिनों में कागजात के साथ बुलाया गया।
• हंसडीहा में सोनपापड़ी निर्माण स्थल पर गंदगी मिलने पर कारोबारियों को सुधार नोटिस दिया गया।
• पनीर, मिठाई, छेना और दही की मौके पर जांच में मिलावट नहीं मिली।
#Dumka #FoodSafety #Hansdiha #Saraiyahat #JharkhandNews