रायसेन: जनप्रतिनिधि एक ही गाड़ी में पहुंचे, ईंधन बचाने का दिया संदेश
Raisen, Raisen | May 15, 2026 प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ अभियान को जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक सकारात्मक पहल की मिसाल पेश की। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नगरीय निकाय की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के पश्चात एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख जनप्रतिनिधि एक ही वाहन में सवार होकर बैठक में पहुं