रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र से बोर्ड परीक्षा के डर से घर से भागे 16 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालक को मंडीदीप रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया। काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालक की परीक्षा बच सकी।