कटकमदाग: दैनिक 'प्रातः आवाज' अखबार का तीसरा स्थापना दिवस, टाऊन हॉल में आयोजन
हजारीबाग का दैनिक 'प्रातः आवाज' अखबार के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण भोजपुरी लोकगायिका देवी की प्रस्तुति रही। आज सोमवार को जैसे ही गायिका देवी मंच पर उपस्थित हुई दर्शकों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान देवी के द्वारा एक से बढकर एक भोजपुरी, हिंदी, नागपुरी गीत की प्रस्तुति की गई।