कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक अमित मंडल ने झारखंड सरकार पर बाहर के लोगों को नौकरी देने का लगाया आरोप
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 बीजेपी विधायक अमित मंडल ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य की 70 फीसदी नौकरी बाहर वालों को दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसियां पैसे लेकर 70 फीसदी से अधिक सीटें दूसरे राज्यों के युवाओं को बेच दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर विकास विभाग में JE पद पर नियुक्ति हुई, जिसमें 70 फीसदी से ज्यादा बाहरी अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं।