गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के थवई के पुल पर बीती रात हुए चाकूबाजी में पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफतार
बीती रात आपसी विवाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के थवई के पुल पर 20 वर्षीय विवेक गौण को तीन युवकों द्वारा चाकू मार कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है और विवाद के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।