सहारनपुर: इमराना हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग, पैसों के दबाव और बदनामी के डर से की गई हत्या
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र के नांगल अहीर के जंगल में 14 अगस्त को मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी शमशाद को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी इमराना के रूप में हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से शमशाद पर शक गहराया।