चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) में मेस संचालन को लेकर चल रहा विवाद अब छात्रों की दिनचर्या पर असर डाल रहा है। पिछले तीन दिनों से मेस पूरी तरह बंद है, जिससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भोजन के लिए बाहर जाना पड़ रहा है या कई बार बिना भोजन के ही रहना पड़ रहा है।