सागर नगर: अटल पार्क के पास छोटे तालाब किनारे कंबल में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में हड़कंप
गोपालगंज थाना क्षेत्र के अटल पार्क के बाजू में स्थित छोटे तालाब के किनारे रविवार दोपहर 1:30 बजे एक कंबल में लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में लगे कर्मचारियों ने पानी भरने के दौरान कंबल देखा, पास जाकर जांच की तो उसमें नवजात का शव मिला। सूचना पर गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।