सागर नगर: धर्मश्री से मोतीनगर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण में निगम की कार्रवाई, बी.एस. जैन परिवार के मकान पर भी चला बुलडोजर
धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को लेकर नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। रविवार सुबह निगम प्रशासन ने प्रतिष्ठित बीड़ी उद्योगपति बी.एस. जैन परिवार के मकान पर भी कार्रवाई की।सुबह लगभग 9 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में निगम टीम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि सीमा तक बने निर्माणों को हटाया।